कांग्रेस विधायक के बयान पर गरमाई सियासत, कानपुर में बोले एमपी सीएम—राहुल गांधी देश से माफी मांगें

कानपुर।मध्य प्रदेश के एक कांग्रेस विधायक द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए अभद्र बयान पर राजनीतिक...

कानपुर : कैबिनेट मंत्री की बेटी की शादी में VVIP जमावड़ा, CM योगी समेत कई दिग्गज पहुंचे।

कानपुर।कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की बेटी राशि सचान की शादी में शामिल होने के लिए रविवार को कानपुर...

कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...

कानपुर हेल्थ कॉन्क्लेव में बना ‘स्वस्थ कानपुर’ का रोडमैप, सभी चिकित्सा पद्धतियाँ एक मंच पर।

कानपुर-स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर स्वरूप कैसे प्रदान किया जाए—“ए रोडमैप टू बैटर हेल्थकेयर सर्विसेज...
Information is Life

सूर्यान्श से बातचीत का Exclusive वीडियो सिर्फ यूपीटीवी लाइव पर।

➡️पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग…

कानपुर- शहर में हाईप्रोफाइल MDH सब्जी मसाला उत्पाद के डिस्ट्रीब्यूटर सूर्यांश खरबंदा की पत्नी आँचल की संदिग्ध हालात में मौत के मामले की गुत्थी कुछ सुलझती नज़र आ रही है। शनिवार को देर पुलिस ने सूर्यान्श और उसकी माँ निशा को लखनऊ से अरेस्ट कर लिया था जिसके बाद रविवार को माँ-बेटे को पुलिस ने रिमाण्ड मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जिसके बाद कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया गया। कोर्ट में पेशी के दौरान सूर्यान्श खरबंदा से यूपीटीवी लाइव सवांददाता ने एक्सक्लुसिव बातचीत की इस दौरान ने सूर्यान्श ने खुद को और अन्य पारिवारिक सदस्यों को निर्दोष बताया सूर्यान्श ने बताया कि आँचल उसके फूफा की रिश्तेदार थी,एक पारिवारिक कार्यक्रम में उससे मुलाकात हुई और हम दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे फिर फूफा भरत ग्रोवर के माध्यम से हम दोनों की शादी 9 फरवरी 2019 को हुई, जिसके बाद हम दोनों खुशी से अपना जीवन व्यतीत कर रहे थे। इसी बीच ससुराल वालों का हस्तक्षेप घर पर शुरू हो गया जिसके बाद हम दोनों में कहासुनी होनी लगी, वो मेरी माँ को पसंद नही करती थी। बल्कि माँ अत्यधिक बीमार रहती थी।

घटना के बारे में पूछने पर सूर्यान्श ने साफगोई से जवाब दिया।

सवाल-आप पर आरोप है कि आपने अपनी पत्नी की हत्याकर उसे फाँसी पर लटका दिया।

जवाब-सूर्यान्श ने कहा कि ये झूठा आरोप है मैं पिछले 10 दिनों से पारिवारिक विवादों के चलते अपनी माँ को लेकर बहन के घर आ गया था और तबसे घर तो छोड़िए मैं चौराहे तक नही गया। न ही आँचल से मेरी कोई बात हुई, मैं और मेरी माँ अपनी बहन निकिता कोटवानी के घर पर ही थे।

सवाल- ससुरालीजनों द्वारा दर्ज कराया गयी एफआईआर में आप पर आरोप है कि आपने 70 लाख रुपया दहेज माँगा एवं आपके अन्य लड़कियों से अवैध सम्बंध है?


जवाब- मैंने कोई दहेज़ नही मांगा और न ही मेरे किसी लड़की से सम्बन्ध है और मैं आँचल से बहुत प्यार करता था और मैं कही भी अकेले नहीँ जाता था मैं जहाँ भी जाता था आँचल के साथ जाता था चाहे रेस्टोरेंट हो या मॉल हो मेरे आँचल से सम्बन्ध ठीक थे।

सवाल-आपकी पत्नी ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया?

जवाब-सूर्यान्श का कहना था कि आँचल झगड़ालू प्रवत्ति की थी छोटी छोटी बातों पर लड़ने-झगड़ने लगती थी। शायद इसलिए उसने गुस्से में ऐसा क़दम उठाया होगा।

सवाल-आप 10 दिन पहले घर से सारा पैसा और जेवरात लेकर चले गए थे।

जवाब-आँचल ने पैसे माँगने के चलते लॉकर में आग लगाने की कोशिश की थी मैंने अपना सारा पैसा और जेवर निकल लिया था बाकी पिछले साल आँचल घर का सारा जेवर लेकर अपने घर चली गयी थी।

सूर्यान्श का कहना है कि वो निर्दोष है ससुराल वालों ने सरासर झूठा आरोप लगाया है कि मैंने अपनी पत्नी को मारा है और पत्नी को टार्चर करता था बल्कि सच्चाई ये है कि आँचल खुद बहुत झगड़ा करती थी और मुझे और मेरी माँ टार्चर करती थी जिसके वीडियो भी पुलिस के पास मौजूद है।

आखरी सवाल- आपको घटना की जानकारी कब हुई?

जवाब- सूर्यान्श के अनुसार उसे उसके साले ने कॉल करके आँचल के सुसाइड की जानकारी दी जिसके बाद उसने पुलिस को 112 नम्बर पर सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँच गयी थी।

सवाल-मकान में लगे सारे कैमरे आखिर क्यों बन्द थे।

जवाब- सूर्यान्श के अनुसार 12 नवम्बर को जब मैं और माँ घर छोड़कर आये तो आँचल ने घर के कैमरे खुद बन्द दिए होंगे क्योंकि कुछ ही कैमरे खराब थे।

गौरतलब है कि मसाला कारोबारी सूर्यान्श की पत्नी आँचल का शव कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मायके वालों ने सब्जी मसाला कारोबारी पर पत्नी की हत्या के बाद शव फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप लगाकर मृतका के पति सूर्यंश खरबंदा, सास निशा, फूफा भरत ग्रोवर, बुआ मीनाक्षी और अन्नु खुल्लर, बहनोई पुनीत कोटवानी, नन्द निकिता कोटवानी और तनया ग्रोवर के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र और दहेज हत्या जैसी गम्भीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करवाया था पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। शरीर पर अन्य कोई जख्म या चोट के निशान नहीं पाए गए हैं मामला हाई प्रोफाइल होने की वजह से दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पूरे पोस्टमार्टम की वीडियो ग्राफी कराई गई। विसरा सुरक्षित कर एफएसएल जांच के लिए भेजा गया।

डीवीआर ले गई पुुलिस : खरबंदा हाउस के हर कोने में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसका एक कंट्रोल रूम भी है, जहां से पूरे घर पर एक साथ नजर रखी जा सकती है। गेट पर हर आने वाले को कई कैमरों के सामने से गुजरना पड़ता है। आंचल की मौत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर जांच के लिए कब्जे में लिया है।


Information is Life