कानपुर के नए स्वरूप की ओर पहला कदम: “ Kanpur SUPER 100 ने कानपुर वॉक” का कियाभव्य आयोजन।

कानपुर को एक नए स्वरूप में स्थापित करने और “बेहतर कानपुर” के विज़न को साकार करने हेतु कानपुर सुपर...

Kanpur : 24 घंटे में रिश्ते का अंत ! बुलेट की डिमांड पर दुल्हन को निकाला घर से…

कानपुर: 90 के दशक की मशहूर फिल्म मेहंदी का वह दृश्य शायद ही कोई भूला हो, जिसमें नई नवेली दुल्हन के...

यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पहुंचे जाना गांव, केसी लाल के रसोई में बनाई चाय वीडियो वायरल

कानपुर। यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मंगलवार को महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के जाना गांव...

यूपी की प्रमुख खबरें सबसे पहले UPtvLIVE पर

➡लखनऊ- आज उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक , सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 20...

गैंगस्टर की कार्रवाई में पुलिस कमिश्नर को मजिस्ट्रेट की शक्ति देने को चुनौती।

प्रयागराज : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रदेश के मेट्रो सिटी में पुलिस कमिश्नरेट स्थापित होने के बाद...

कानपुर के कांग्रेस से तीन बार सांसद रहे पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन।

कानपुर के सांसद रहे श्री प्रकाश जायसवाल का निधन हो गया है. उन्होंने 81 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस...

कानपुर : अमित शाह ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव आर.के. सफ्फर को भेजा धन्यवाद पत्र।

कानपुर : भारत के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने जन्मदिन पर भेजी गई शुभकामनाओं के लिए...

कानपुर : हिंदी प्रचारिणी समिति के साहित्यकार सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे बिहार गवर्नर आरिफ़ मोहम्मद।

कानपुर। हिन्दी प्राचारीणी समिति, कानपुर उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सर्वभाषा साहित्यकार...

कानपुर : साइबर ठगों ने 3 डॉक्टरों को शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर बनाया ठगी का शिकार, 5.7 करोड़ की रकम उड़ाई-साइबर थाने में 3 FIR दर्ज

कानपुर : शहर के तिलक नगर निवासी डॉ. राजीव रंजन एक संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का शिकार हो गए। पीड़ित...

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से बीमार थे ही-मैन

Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में...
Information is Life

कानपुर- किसान आंदोलन में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत का बयान का वायरल वीडियो एक बार फिर चर्चा में है। ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। मंगलवार को अखिल भारतीय सर्व ब्राम्हण महासभा के पदाधिकारियों ने कानपुर जर्नलिस्ट क्लब में प्रेसवार्ता कर राकेश टिकैत का ब्राम्हणों के लिए दिए गए तथाकथित बयान की निंदा की महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे बोले कि यूपी में आसन्न विधानसभा चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए जहाँ विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा अव्यवहारिक तरीके से प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से ब्राम्हणों को लुभाने का प्रयास किया जा रहा है। वही समाज में सक्रिय राकेश टिकैत जैसे किसान नेता आंदोलन का सहारा ब्राम्हण समाज के खिलाफ जहर उगल रहा है। जिससे ब्राम्हण समाज अपमानित अनुभव कर रहा है। उन्होंने टिकैत पर राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित होकर कुछ राजनीतिक दलों के हाथों की कठपुतली बनकर जाने अनजाने समाज का अहित कर रहे है।अखिल भारतीय सर्व ब्राम्हण महासभा ऐसे नेताओं के कृत्य की घोर निंदा करती है और महासभा ऐसे तत्वों के विरुद्ध जन जागरण अभियान चलाकर समाज मे बेनकाब करेंगी। महासभा ने योगी सरकार से मांग की है राकेश टिकैत के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की माँग की है।

क्या है वायरल वीडियो में।

दिल्ली में किसान आंदोलन के बीच पलवल में आयोजित किसानों की सभा का ये वायरल वीडियो दिसंबर 2020 का बताया जा रहा है वीडियो में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि “मंदिर वालों को रोज पूजा जा रहा है, लेकिन वो लोग एक भी दिन भंडारा लगाते नहीं नजर आए। ये लोग कहाँ हैं? इनसे भी हिसाब-किताब ले लो। इनका अता-पता ले लो। हमारी माँ-बहनें इन्हें जा-जा कर दूध दे रही हैं। ये लोग बदले में एक कप चाय भी नहीं पिला रहे हैं। इन सब लोगों को भी पता चलेगा।” टिकैत ने कहा कि “गाय का बच्चा हो या भैंस का, सबसे पहला दूध पंडित के यहाँ जाता है। लेकिन इनमें से एक भी (प्रदर्शन स्थल) पर कुछ नहीं भिजवा रहे। इनसे बढ़िया तो गुरुद्वारा ही है।”

अंत में पंडितों पर भड़कीले स्वर में कहा कि “देखो सुधर जाओ। पंडित भी सुधर जाओ, जो मंदिर में बैठे हैं। इन पर बहुत चढ़ावा है, इनसे हिसाब-किताब तो ले लो भाई। यहाँ एकाध भंडारा लगवा दो। हम कोई कृष्ण जी के ख़िलाफ़ थोड़ी हैं, लेकिन तुम भंडारा तो लगवाओ। सब हरिद्वार जा रहे हैं, मथुरा जा रहे हैं, एक भी पंडित यहाँ नहीं आ रहा। इलाज इनका सबका होगा। इनकी सबकी लिस्ट बनेगी।

टिकैत के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्होंने सफाई भी पेश की थी कि मेरे बयान का आशय मंदिर में पुजारी व ट्रस्ट से ,गुरुद्वारा ‘लंगर’ की भाति मंदिर के पुजारी व ‘ट्रस्ट’ भी आंदोलन मे अपने बैनर के साथ लंगर की सेवा प्रदान करने का आशय था, मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर अन्यथा न लिया जाए। वीडियो को एडिट कर गलत तरीके से पेश ना करें। आंदोलन सभी का है। यह आंदोलन आप सभी के द्वारा ही चलाया जा रहा है।


Information is Life