कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life

पीडब्ल्यूडी ने ट्रांसपोर्ट नगर की दो सड़कों का शिलान्यास दो महीने पहले कराया था। बाकरगंज चौराहे से जूही नहरिया मार्ग को चौड़ा करते हुए आरसीसी निर्माण, बाबूपुरवा थाना चौराहे से जूही नहरिया मार्ग का भी चौड़ीकरण करते हुए सीसी निर्माण और नाला बनाना शामिल है।

कानपुर में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 5 सितंबर को 110 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन कामों की लागत 188.07 करोड़ रुपये है। इनमें अर्मापुर नहर पुल जनता को समर्पित करने सहित 67.94 करोड़ के 32 कार्यों का लोकार्पण और 120.13 करोड़ से होने वाले 78 विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल है। कालपी रोड पर ट्रकों की अराजकता, जाम से निजात दिलाने के लिए ट्रक लेन और भौंती तक सीसी रोड बनेगी।

जो काम शुरू हो गया, उसका होगा दोबारा शिलान्यास
पीडब्ल्यूडी ने ट्रांसपोर्ट नगर की दो सड़कों का शिलान्यास दो महीने पहले कराया था। बाकरगंज चौराहे से जूही नहरिया मार्ग को चौड़ा करते हुए आरसीसी निर्माण, बाबूपुरवा थाना चौराहे से जूही नहरिया मार्ग का भी चौड़ीकरण करते हुए सीसी निर्माण और नाला बनाना शामिल है। निर्माण कार्य शुरू हो गया है। अब दोबारा शिलान्यास कराया जा रहा है। चर्चा है कि कामों की संख्या, लागत बढ़ाने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

इनका होगा लोकार्पण
विकास कार्य का नाम लागत
अर्मापुर नहर पुल 322 लाख
भौंतीकला का पुरवा दमगढ़ा-गोपालपुर कैंधा मार्ग 1363.95 लाख
इन कार्यों का होगा शिलान्यास
कार्य का नाम अनुमानित लागत
चुन्नीगंज चौराहे से राजीव पेट्रोल पंप तक सड़क निर्माण 60.91 लाख
कल्याणपुर जीटी रोड से इंदिरा नगर मार्ग 78.22 लाख
शन्नेश्वर मंदिर चौराहे से आवास विकास ऑफिस तक सड़क निर्माण 103.64
आवास विकास-3 में संदीप चौहान प्रतिमा से नहर छठ पूजा मार्ग 64.20 लाख
पनकी मंदिर से सरायमीता तक सड़क निर्माण 96.54 लाख
बैराज से मंधना तक सड़क का नवीनीकरण 293.66 लाख
न्यू ट्रांसपोर्ट नगर में कालपी रोड के किनारे रेलवे ट्रैक की तरफ ट्रक लेन 88 लाख
कालपी रोड से स्टील अथॉरिटी के पास तक सीसी रोड 442 लाख
बिन्नौर से पलरा तक सड़क निर्माण 169.02 लाख
बिन्नौर क्रासिंग से मोती बाबा मंदिर भैरमपुुर मार्ग 149.90 लाख
मंधना-बिठूर मार्ग में बरहट बांगर के पास छूटी सड़क 97.17 लाख
दमगढ़ा से प्रतापपुर सरसई होते हुए कलाकापुरवा मार्ग निर्माण 68.75 लाख
भौंती कलाकापुरवा दमगढ़ा पतरसा गोपालपुर कैंधा मार्ग 55.09 लाख
भौंती से भौंतीखेड़ा सुरार दूल मार्ग चौड़ीकरण 1830.57 लाख
रमईपुर से जामू मार्ग 47.43 लाख
बिधनू किसान नगर से भगवंतपुुर संपर्क मार्ग 46.90 लाख
मंधना बिठूर मार्ग में हिंगूपुर बरहट बांगर पैगूपुर मार्ग 46.74 लाख
मझावन से इनायतपुर मार्ग 111.74 लाख
हमीरपुर मार्ग से कुशलपुर डब्ल्यूएबी नहर मार्ग 46.96 लाख
मैनावती बिठूर मार्ग से हिंदूपुर नया डल्लापुरवा मार्ग 42.71 लाख


Information is Life