बहराइच हिंसा: रामगोपाल को गोली मारने वाले 5 आरोपी, मुठभेड़ के बाद अरेस्ट।

विज्ञापन बहराइच में मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसा में राम गोपाल मिश्रा की मौत हो गई थी. इस घटना के...

कानपुर : मोतीझील से नयागंज स्टेशन तक जल्द चलेगी मेट्रो ट्रेन।

विज्ञापन मेट्रो के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार को मिला मिला मेट्रो मेट्रो मैन ऑफ द ईयर पुरस्कार।...

Kanpur : हिंसा के 32 आरोपियों के मुकदमे वापस लेगी यूपी सरकार, सीएम ने दिए निर्देश।

यूपी सरकार ने साल 2015 में सीसामऊ में हुए हिन्दू-मुस्लिम के बीच हुई हिंसा मामले में आरोपियों पर से...

सुपारी लेकर की गई थी बाबा सिद्दीकी की हत्या? शिंदे सरकार पर विपक्ष के तीखे हमले

मुंबई में अजित पवार गुट के एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. बीती रात...

जय प्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि पर राजधानी में दूसरे साल भी हंगामा, अखिलेश जाने की जिद में, यूपी पुलिस रोकने पर अड़ी।

भाजपाई लोग हों या इनकी सरकार, इनका हर काम नकारात्मक का प्रतीक है। पिछली बार की तरह समाजवादी लोग...

Uptvlive Kanpur : आईआईटी की छात्रा ने किया सुसाइड, एक साल में चौथी आत्महत्या से हड़कंप।

उत्‍तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां कानपुर आईआईटी की...

हरियाणा चुनाव में जीती बीजेपी, हिमाचल में बटी जलेबियां जयराम ठाकुर ने लड्डू नहीं जलेबी बांटकर मनाई चुनावों के जीत की खुशी

मंडी. हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशित जीत पर हिमाचल प्रदेश में...

1857 में 17-21 जुलाई के बीच अंग्रेजों ने कानपुर में किया था भीषण नरसंहार

हम कितने उदासीन है शायद इस तरह की मानव प्रजाति दुनियां के किसी कोने में नही पाई जाती जिसको पग पग...

यूपी में 24 PPS बने IPS; चिरंजीव नाथ सिन्हा, विश्वजीत श्रीवास्तव, ममता रानी को मिला प्रमोशन –

विज्ञापन PS officers promotionउत्तर प्रदेश के 24 प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) संवर्ग के अफसर आईपीएस...
Information is Life

कानपुर की राजनीति का बड़ा चेहरा माने जाने वाले पूर्व विधायक अजय कपूर आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उन्हें पार्टी में शामिल करा सकते हैं। इस खबर के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। अजय कपूर के भाजपा में आने के बाद कानपुर में कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। अजय कपूर, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के करीबी नेताओं में थे।

कांग्रेस से चुनाव के लिए प्रबल दावेदार थे

अजय कपूर, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव थे। कांग्रेस ने उन्हें बिहार के सह प्रभारी अजय कपूर की जिम्मेदारी भी दी थी। कानपुर से विधायक रह चुके अजय कपूर को कांग्रेस कानपुर सीट से लोकसभा चुनाव में उतारना चाहती थी।

3 बार रह चुके हैं विधायक

अजय कपूर 3 बार विधायक चुने जा चुके हैं। वह साल 2002 से 2017 तक विधायक रहे। अजय कपूर कानपुर की गोविंद नगर और किदवई नगर सीट से विधायक रहे। वे हाल ही में कानपुर पहुंची भारत जोड़ो यात्रा के साथ देखे गए थे। राहुल गांधी ने पूरे समय उन्हें अपने साथ रखा था।

विधानसभा अध्यक्ष के हैं करीबी रिश्तेदार

राजनीतिक गलियारों की मानें तो अजय कपूर को भाजपा में शामिल कराने के लिए पूरी पटकथा विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने लिखी है। वे बीते कई दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए थे। सतीश महाना ने इस दौरान कई बार राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की। वहीं पूर्व विधायक अजय कपूर भी दिल्ली में हैं।

अजय कपूर ने X बायो से कांग्रेस हटाया

अजय कपूर का भाजपा ने जाना बिल्कुल तय हो गया है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल से कांग्रेस भी हटा दिया है। हालांकि करीब 3 घंटे पहले आज ही उन्होंने एक पोस्ट डाली है। जिसमें नाम के नीचे राष्ट्रीय सचिव, कांग्रेस लिखा है। लेकिन प्रोफाइल से उन्होंने कांग्रेस पार्टी से जुड़ा नाम हटा दिया है।


Information is Life